लाइव न्यूज़ :

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे के नजदीक रॉकेट हमले में एक की मौत, आठ घायल

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:17 IST

Open in App

बगदाद, 16 फरवरी (एपी) उत्तरी इराक में इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रॉकेट हमलों में अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन के एक सदस्य की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

इस हवाईअड्डे के पास ही में अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थित है।

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोटो ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि कुर्द-संचालित क्षेत्र में इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नजदीक स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के बीच रात करीब साढ़े नौ बजे कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

उन्होंने बयान में कहा कि इसमें गठबंधन के एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में अमेरिकी सेवा से जुड़ा एक कर्मी भी घायल हो गया।

उन्होंने मारे गए कॉन्ट्रैक्टर की नागरिकता उजागर नहीं की और कहा कि जांच जारी है।

कुर्दिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘कई लोग’’ घायल हुए हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि कम से कम दो असैन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। गाड़ियां और अन्य सम्पत्ति भी हमले में क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि रॉकेट किरकुक प्रांत से लगी सीमा के पास इरबिल के दक्षिण से एक क्षेत्र से दागे गए थे, जो हवाईअड्डे के पास आवासीय इलाकों में आकर गिरे।

इराक के राष्‍ट्रपति बरहाम सालेह ने हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘तनाव बढ़ने’’ का एक संकेत बताया।

वहीं, कुर्दिश अधिकारियों ने इरबिल के लोगों से प्रभावित इलाकों से दूर और घर में ही रहने की अपील की है।

इस बीच, एक छोटे शिया आतंकवादी संगठन ने खुद को ‘गार्डियन्स ऑफ ब्लड ब्रिगेड’ बताते हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

‘शिया इंटेलिजेंस ग्रूप’ के अनुसार, उसने दावा किया, ‘‘हमारे हवाई हमलों से अमेरिकी सेवाएं बच नहीं पाएंगी, कुर्दिस्तान में भी नहीं...।’’

इससे पहले 30 सितम्बर को हवाईअड्डे के पास रॉकेट दागे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना