लाइव न्यूज़ :

यूगांडा में रेस्तरां में विस्फोट, एक की मौत तथा सात लोग घायल

By भाषा | Updated: October 24, 2021 08:25 IST

Open in App

कंपाला, 24 अक्टूबर (एपी) यूगांडा की राजधानी कंपाला के उपनगर में एक रेस्तरां में शनिवार को विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया। जांच टीम यह पता लगाएगी कि विस्फोट को किसी ने जानबूझकर अंजाम दिया या यह दुर्घटनावश हुआ।

युगांडा अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण देश है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत पूरे देश में रात के समय कर्फ्यू लागू है। हालांकि ब्रिटेन सरकार ने अक्टूबर में जारी यात्रा परामर्श में कहा था कि चरमपंथी इस पूर्वी अफ्रीकी देश में हमले कर सकते हैं, जो पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

परामर्श में कहा गया था, ‘‘विदेशियों के आगमन वाले स्थानों को निशाना बनाया जा सकता है।’’ शनिवार को जिस रेस्तरां में विस्फोट हुआ, उस इलाके में आम तौर पर भीड़ भाड़ रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला