लाइव न्यूज़ :

रोमानिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी में विस्फोट, एक की मौत और चार घायल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:58 IST

Open in App

बुखारेस्ट, दो जुलाई (एपी) रोमानिया में बंदरगाह शहर कांस्टेंटा के बाहर स्थित सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में शुक्रवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम चार घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि काला सागर के निकट स्थित नवोडारी पेट्रोमीडिया संयंत्र से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। आपात सेवा ने तत्काल हवाई मार्ग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रिफाइनरी का संचालन करनेवाली रोमपेट्रोल राफीनारे ने बताया कि आग पर काबू पा लिया। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि आतंरिक और बाह्य टीम जल्द से जल्द पूरी तरह से इसे बुझाने पर काम कर रही है। अभी तक विस्फोट के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। गृह मंत्री ने नवोडारी में रहनेवाले वाले लोगों से अपील की है कि वे धुएं से बचने के लिए अपने घर की खिड़कियां बंद रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला