लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मिनेसोटा में बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: October 11, 2021 00:48 IST

Open in App

सेंट पॉल (अमेरिका), 10 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सेंट पॉल स्थित एक बार में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक युवती की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेवेंथ स्ट्रीट ट्रक पार्क बार में रविवार तड़के गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से प्रतीत होता है कि कई लोग गोलीबारी करने में संलिप्त थे।

गोलीबारी के बाद एक अस्पताल में इलाज करा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेंट पॉल पुलिस विभाग ने ट्विटर पर बयान जारी कर कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद तीनों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। ‘स्टार ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि एक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह शहर में इस वर्ष गोलीबारी की घटना की 32वीं शिकार है। लिंडर्स ने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुलिस विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना