अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में एक की मौत, 13 घायल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:16 IST2021-06-28T16:16:22+5:302021-06-28T16:16:22+5:30

One killed, 13 injured in shooting incidents in Chicago, USA | अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में एक की मौत, 13 घायल

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में एक की मौत, 13 घायल

शिकागो, 28 जून (एपी) अमेरिका के शिकागो में रविवार रात को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, साउथ शोर क्षेत्र में रात नौ बजे से ठीक पहले गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और चार पुरुष तथा एक किशोर घायल हो गया।

उक्त छह लोग एसयूवी कार के बाहर थे, जब गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि महिला पर छह गोलियां चलाई गईं और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल अवस्था में चार पुरुषों और एक किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

शिकागो अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद, मार्क्वेट पार्क क्षेत्र में गोलीबारी की एक अन्य घटना में आठ लोग घायल हो गए। किसी भी घटना में कोई संदिग्ध की पहचान नहीं हुई है, न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One killed, 13 injured in shooting incidents in Chicago, USA

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे