लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 13 घायल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:19 IST

Open in App

बेटाउन (अमेरिका), 13 दिसंबर (एपी) अमेरिका में ह्यूस्टन के समीप उत्सव मनाने के लिए जमा हुए लोगों पर रविवार रात हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई जब करीब 50 लोगों का एक समूह बेटाउन के नॉर्थ मार्केट लूप के समीप एक उत्सव के लिए जमा हुआ था।

उन्होंने बताया कि ये लोग जश्न मना रहे थे और हवा में गुब्बारे छोड़ ही रहे थे कि वहां एक वाहन पहुंचा और उसमें से भीड़ पर गोलीबारी की गई।

गोंजालेज ने सोमवार सुबह बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी उम्र करीब 20-22 साल थी। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों में एक छोटा बच्चा है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बाद में बेटाउन के चिकित्सा केंद्र में बुलाया गया जहां कुछ घायलों को ले जाया गया था क्योंकि वहां "अशांति" भड़क उठी थी।

गोंजालेज ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर एक छोटी, गहरे रंग की सीडान गाड़ी चला रहे थे। किसी के गिरफ्तार होने की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला