फिनिक्स के तीन शहरों में गोलीबारी में एक की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: June 18, 2021 09:39 IST2021-06-18T09:39:43+5:302021-06-18T09:39:43+5:30

One killed, 12 injured in shootings in three Phoenix cities | फिनिक्स के तीन शहरों में गोलीबारी में एक की मौत, 12 घायल

फिनिक्स के तीन शहरों में गोलीबारी में एक की मौत, 12 घायल

एरिजोना, 18 जून (एपी) फिनिक्स के पश्चिम में तीन शहरों में 90 मिनट के भीतर एक वाहन से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा इस दौरान अलग-अलग घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और उसके वाहन से हथियार भी बरामद हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह अभी साफ नहीं है कि क्या गोलीबारी की सभी घटनाओं को इसी व्यक्ति ने अंजाम दिया था। संदिग्ध का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, हमले के पीछे कारण भी पता नहीं चल सका है। वैसे अधिकारियों का मानना है कि यह काम उसने अकेले ही किया है।

प्योरिया, सरप्राइज और ग्लैंडेल शहरों के पुलिस विभाग अपने यहां हुई गोलीबारी की घटनाओं की एरिजोना के जन सुरक्षा विभाग तथा एफबीआई के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं।

प्योरिया के पुलिस प्रवक्ता ब्रेंडन शेफर्ट ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी गोलीबारी वाली कम से कम आठ अलग-अलग जगहों पर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चार लोग गोली लगने से घायल हुए थे और इनमें से एक की मौत हो गयी। बाकी लोग कांच के टुकड़े लगने या कार दुर्घटना होने जैसे वाकयों में जख्मी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One killed, 12 injured in shootings in three Phoenix cities

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे