लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको सिटी के निकट भूस्खलन में एक की मौत, 10 लोग लापता

By भाषा | Updated: September 11, 2021 08:38 IST

Open in App

त्लालनेपांतला (मेक्सिको), 11 सितंबर (एपी) मेक्सिको शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को पहाड़ के दरक जाने से घनी आबादी वाले इलाके में बड़े-बड़े पत्थर गिरे और इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 10 लोग लापता हैं।

भूस्खलन के कारण यहां तीन मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर मलबा जमा हो गया और दमकलकर्मी इस मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास कर रहे हैं।

त्लालनेपांतला के मेयर रेसियल पेरेज क्रूज ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस वक्त हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है।’’

मेक्सिको राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि कम से कम 10 लोग लापता हैं।

इस घटना से पहले, मध्य मेक्सिको में कई दिन तक भारी बारिश हुई थी। मंगलवार रात को यहां भूकंप भी आया था जिसकी तीव्रता सात मापी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल