नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:19 IST2021-06-17T19:19:38+5:302021-06-17T19:19:38+5:30

One Indian and two Chinese workers killed in floods in Nepal | नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत

नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 17 जून मध्य नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखरेल ने कहा कि भारतीय श्रमिक का शव बृहस्पतिवार को सिंधुली में सुनकोशी नदी में मिला जबकि दो चीनी नागरिक सिंधुपालचौक में मृत पाए गए। पीड़ित मेलमची जलापूर्ति परियोजना के लिये काम करते थे।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दो भारतीय और एक चीनी श्रमिक अभी भी लापता हैं। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन में कुल मिलाकर 17 लोग लापता हैं।

नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One Indian and two Chinese workers killed in floods in Nepal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे