लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में विश्व स्तर पर सात कैंसर मरीजों में से एक की सर्जरी नहीं हो सकी : अध्ययन

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:46 IST

Open in App

लंदन, छह अक्टूबर एक नए अध्ययन के अनुसार कोरोना वायरस पर काबू के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दुनिया भर में सात कैंसर रोगियों में से एक की अत्यावश्यक सर्जरी नहीं हो सकी। इस अध्ययन में भारत सहित 65 देशों के आंकड़ों का उपयोग किया गया है।

लैंसेट ऑन्कोलॉजी नामक पत्रिका में बुधवार को प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि पहले से निर्धारित कैंसर सर्जरी भी लॉकडाउन से प्रभावित हुयी, भले ही उस समय स्थानीय स्तर पर कोविड मामलों की संख्या कुछ भी रही हो। कम आय वाले देशों में रोगियों की सर्जरी नहीं होने की आशंका सबसे अधिक थी।

अध्ययन में शामिल शोधकर्ताओं ने कहा कि आम जनता को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन आवश्यक है, लेकिन इसका अन्य रोगियों पर भी प्रभाव पड़ा है। ऐसे प्रभावों पर गौर करने वाले पहले अध्ययनों में से एक के तहत ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि लॉकडाउन के कारण कैंसर मरीजों की सर्जरी में देरी हुई और अधिक कैंसर मरीजों की मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि अगर समय पर उनकी सर्जरी हो जाती तो ऐसी मौतों को रोका जा सकता था।

अध्ययन में 61 देशों के 466 अस्पतालों में 20,000 रोगियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इनमें भारत के 15 केंद्रों के 1,566 रोगियों के आंकड़े शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना