लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पहली लहर के दौरान हर दस कोविड मरीजों में से एक अस्पताल में संक्रमित हुआ: अध्ययन

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:39 IST

Open in App

लंदन, 13 अगस्त ब्रिटेन में 314 अस्पतालों में भर्ती हर दस कोविड -19 मरीजों में से एक मरीज ऐसा था जो इस महामारी की पहली लहर के दौरान अस्पताल में रहने के कारण इस वायरस से संक्रमित हुआ। लांसेंट जर्नल के एक अध्ययन में यह बात कही गयी है।

लंकास्टर विश्वविद्यालय एवं ब्रिटेन के अन्य विश्वविद्यालयों के अनुसंधानकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों का रिकार्ड खंगाला। ये ऐसे मरीज हैं जो एक अगस्त, 2020 से पहले बीमार पड़े थे।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि 314 अस्पतालों में 11.1 फीसदी कोविड-19 मरीज भर्ती होने के बाद इस वायरस से संक्रमित हुए।

इस अध्ययन में यह भी सामने आया कि अस्पताल में संक्रमित हुए कोविड-19 मरीजों का अनुपात 2020 के मध्य मई में बढ़कर 16 से 20 फीसदी के बीच हो गया। यह स्थिति अस्पतालों में अत्यधिक भीड़ के लंबे समय बाद उत्पन्न हुई थी।

अनुसंधानकर्ता दल का अनुमान है कि पहली लहर में 5,699 से 11,862 के बीच मरीज अस्पताल में रहने के दौरान संक्रमित हुए थे।

लंकास्टर विश्वविद्यालय के मुख्य अध्ययनकर्ता जोनाथन रीड ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से यह कमतर आकलन हो सकता है क्योंकि हमने उन मरीजों को शामिल नहीं किया जो शायद संक्रमित हुए हों लेकिन उनके संक्रमण पता चलने से पहले ही उन्हें छुट्टी दे दी गयी हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अतीत में सार्स-कोव-2 जैसे वायरसों को नियंत्रित करना मुश्किल भरा रहा, शायद इसलिए स्थिति और बिगड़ सकती थी। लेकिन संक्रमण नियंत्रण हमेशा अस्पतालों एवं अन्य चिकित्सा केंद्रों में मुख्य प्राथमिकता रहनी चाहिए।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस बात के कई कारण हो सकते हैं कि इन चिकित्सा केंद्रों में इतने मरीज संक्रमित क्यों हुए। उन कारणों में पृथक-वास की सीमित सुविधा, मरीजों की अधिक भीड़, प्रारंभ में जांच की कम सुविधा आदि हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब