लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में 85 में से एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, मामलों में भारी उछाल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:17 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 दिसंबर इंग्लैंड में रिकॉर्ड संख्या में लोगों को कोविड​​-19 से संक्रमित पाया गया है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण में लगातार वृद्धि के कारण शुक्रवार को लाखों लोगों ने दोस्तों और परिवार से दूर रहकर सादे ढंग से क्रिसमस मनाया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के टेस्ट एंड ट्रेस नेटवर्क के आंकड़े के मुताबिक, 10 से 16 दिसंबर के बीच 1,73,875 लोगों को संक्रमित पाया गया, जो किसी सप्ताह का उच्चतम आँकड़ा है और पिछले सप्ताह की तुलना में 58 प्रतिशत अधिक है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के अनुसार, ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वेल्स में जांच में लगभग 60 लोगों में से एक को संक्रमित पाया गया और इंग्लैंड में 85 में से एक को संक्रमित पाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस घातक वायरस के नए प्रकार के फैलने से देश भर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि वे अधिक संक्रामक हैं। जिसकी वजह से ब्रिटेन के अधिकांश हिस्सों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है, लंदन और आसपास के क्षेत्रों में टीयर 4 स्तर का लगभग पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आगाह किया है कि नए साल में कोरोना वायरस के नये प्रकार के संक्रमण के नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों की आवश्यकता हो सकती है।

बृहस्पतिवार को डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि हमें अब इस कठिन दौर से गुजरना होगा, जैसा कि मैंने कई बार कहा है, बहुत कठिन प्रतिबंध लगाने होंगे।"

जॉनसन ने कहा, "मुझे इसका बहुत दुख है, मुझे लगता है कि जनवरी में इस संक्रमण के नियंत्रण से बाहर होने से रोकना हमारे लिए आवश्यक है।’’

उन्होंने आगामी वसंत तक टीकाकरण होने से सामान्य जनजीवन की ओर लौटने का संकेत दिया।

स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग द्वारा इस सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चला है कि 6,16,933 लोगों ने फाइजर/बायोटेक वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की थी।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके 99 वर्षीय पति प्रिंस ने सादे ढंग से क्रिसमस मनाया।

शाही दंपति ने दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में बर्कशायर काउंटी के विंडसर कैसल में क्रिसमस मनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला