लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में केंट मूर कैबिनेट की फैक्टरी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: April 9, 2021 09:21 IST

Open in App

ब्रायन (अमेरिका), नौ अप्रैल (एपी) अमेरिका के टेक्सास के ब्रायन शहर में लकड़ी का सामान बनाने वाली कंपनी केंट मूर कैबिनेट्स की फैक्टरी में एक संदिग्ध ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं।

ब्रयान शहर की पुलिस के प्रमुख एरिक बुस्के ने पत्रकारों को बृहस्पतिवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध बंदूकधारी कंपनी केंट मूर कैबिनेट का कर्मचारी था।

बुस्के ने बताया कि गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के घटनास्थल पहुंचने तक हमलावर वहां से फरार हो गया था।

ग्रिम्स काउंटी के शेरिफ डॉन सॉवेल ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को ‘कैबिनेट प्लांट’ से करीब 48 किलोमीटर दूर एक छोटे शहर लोला से गिरफ्तार किया गया है।

टेक्सास के जन सुरक्षा विभाग ने ट्वीट किया कि संदिग्ध को पकड़ते समय गंभीर रूप से घायल हुए कर्मी की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

ब्रायन पुलिस लेफ्टिनेंट जैसन जेम्स ने बताया कि केंट मूर कैबिनेट के कर्मचारियों से पूछताछ की गई और उन्होंने संदिग्ध को पहचान लिया है।

पुलिस ने लोगों से फिलहाल घटनास्थल से दूर रहने को कहा है।

केंट मूर कैबिनेट का मुख्यालय ब्रायन में है, जहां करीब 600 लोग काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी