डलास के नाइटक्लब में गोलीबारी में एक की मौत, पांच जख्मी : पुलिस

By भाषा | Updated: March 20, 2021 17:06 IST2021-03-20T17:06:13+5:302021-03-20T17:06:13+5:30

One dead, five injured in firing at Dallas nightclub: Police | डलास के नाइटक्लब में गोलीबारी में एक की मौत, पांच जख्मी : पुलिस

डलास के नाइटक्लब में गोलीबारी में एक की मौत, पांच जख्मी : पुलिस

डलास (अमेरिका), 20 मार्च (एपी) डलास के नाइट क्लब में शनिवार की सुबह गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि प्राइम नाइट क्लब के अंदर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया। एक समूह के एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं जो छह लोगों को लगीं।

सभी छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य व्यक्तिों में कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी करने वाला भाग गया। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One dead, five injured in firing at Dallas nightclub: Police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे