लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीके की एक अरब खुराकें लगाई: चीन

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:41 IST

Open in App

बीजिंग, 20 जून (एपी) चीन ने कहा है कि उसने देश में कोविड रोधी टीके की एक अरब से ज्यादा खुराकें लगा दी हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह नहीं बताया कि अबतक कितने लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है । चीन में अधिकतर टीकों की दो खुराकें दी जा रही हैं। चीन में टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही थी लेकिन बाद में इसने गति पकड़ी। चीन में 1.4 अरब की आबादी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक , टीके की दी गई खुराकों की संख्या एक महीने से भी कम समय में 50 करोड़ से दोगुनी हो गई।

चीन ने देश में विकसित किए गए सात टीकों को मंजूरी दी है और हाल में दो टीकों को बच्चों के लिए भी मंजूरी प्रदान कर दी है। नियामक ने अबतक किसी भी गैर चीनी टीके को मंजूरी नहीं दी है। हालांकि ऐसा लगता है कि वे फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके को मंजूरी देने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना