लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर दुर्घटना में एक वायुसेना कर्मी की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 30, 2021 08:41 IST

Open in App

बिलोक्सी (अमेरिका), 30 जुलाई (एपी) मिसिसिपी स्थित अमेरिका के वायुसेना अड्डे पर काम करने वाले एक ठेकेदार ने अपने वाहन से ‘ट्रैक’ पर चल रहे चार वायुसेना कर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बताया कि एमेट जे बेनेट पर बिलोक्सी में ‘केसलर एयर फ़ोर्स बेस’ पर खराब वाहन चलाने का आरोप भी है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना बुधवार की है।

एफबीआई के प्रवक्ता ब्रेट कार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बेनेट तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उसकी एक अन्य वाहन से टक्कर होते-होते बची थी। चश्मदीदों ने बताया कि घटना से पहले बेनेट संदिग्ध व्यवहार कर रहा था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में मारा गया वायुसेना कर्मी केसलर में 81वीं प्रशिक्षण शाखा में तैनात था। रिश्तेदारों को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद तक मृतक का नाम जारी नहीं किया जाएगा।

घायलों के संबध में कोई जानकारी नहीं दी गई।

कार ने बताया कि बेनेट के असैन्य नागरिक होने और दुर्घटना एक संघीय संपत्ति पर होने की वजह से एफबीआई मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला