लाइव न्यूज़ :

मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात में दिव्यांगों के लिए शुरू होगी ‘मोबाइल वैन’ सेवा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:10 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 16 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर ‘जयपुर फुट यूएसए’ ने गुजरात के दिव्यांगों के लिए मुफ्त कृत्रिम अंग (प्रोसथेटिक फीटमेंट) प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘एक मोबाइल वैन’ सेवा की शुरुआत को मंजूरी दी।

प्रख्यात भारतीय योग गुरु एवं स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एसवीवायएएसए) के कुलपति डॉ. एचआर नागेंद्र और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के मुख्य संरक्षक एवं बीएमवीएसएस के संस्थापक पदम भूषण डीआर मेहता वीर ने ऑनलाइन एक कार्यक्रम में ‘मोबाइल वैन’ सेवा की शुरुआत को हरी झंडी दिखाई।

मेहता ने कहा ‘‘ हम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के खास मौके पर यह पहल शुरू कर रहे हैं।’’

‘बीएमवीएसएस’ (जयपुर) के आठ योग्य ‘प्रोस्थेटिक्स’ पेशेवरों के साथ मोबाइल वैन, अपने पहले गंतव्य के रूप में मोदी के पैतृक निवास वडनगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने वैश्विक महामारी के बीच दिव्यांगों की मदद करने में ‘मोबाइल वैन’ के महत्व पर प्रकाश डाला। यह वैन अन्य जिलों और शहरों में भी जाएगी।

नागेंद्र ने ‘फिटमेंट कैंप’ (कृत्रिम पैर के मुहैया कराने के शिविरों) के जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाने के दृष्टिकोण भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में भी एक कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन किया जा सकता है और कर्नाटक में दिव्यांगों को साल भर सहायता प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक स्थायी केन्द्र भी स्थापित किया जा सकता है।

‘जयपुर फुट यूएसए’ के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने समाज के निम्नतम आर्थिक तबके के लोगों को कृत्रिम अंग मुहैया कराने की जयपुर फुट यूएसए और बीएमवीएसएस की ‘मोबाइल वैन’ पहल को ‘‘अद्वितीय और प्रगतिशील’’ प्रयास करार दिया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोबाइल वैन एक दिन में 7-10 लोगों को कृत्रिम अंग लगाने की मशीनों से लैस होंगी।

भंडारी ने बताया कि इस अभियान के हिस्से के रूप में, बीएमवीएसएस कम से कम 71 दिव्यांगों की मदद करने को प्रतिबद्ध है, जो इस साल मोदी के 71वें जन्मदिन को मनाने के लिए एक प्रतीकात्मक संख्या है। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी वडनगर में ‘सर्वोदय सेवा ट्रस्ट’ में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मोबाइल वैन’ शिविर का उद्घाटन करेंगे।

‘मोबाइल वैन’ बनाने का विचार न्यूयॉर्क के युवा निखिल मेहता का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा