लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर विशाल तिरंगा फहराया गया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 00:43 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 15 अगस्त भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर पर रविवार को विशाल तिरंगा फहराया गया और इस दौरान 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

भारतीय समुदाय के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन- न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट (एफआईए- एनवाई एनजे सीटी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 48 वर्ग फुट लंबा तिरंगा 25 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया गया। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने तिरंगा फहराया।

एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल, हमने टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया है।''

एफआईए ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी