लाइव न्यूज़ :

घरेलू मोर्चे पर टीकाकरण में पिछड़ने के बावजूद चीन ने कोविड टीका कूटनीति तेज की : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:58 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 15 फरवरी चीन जाहिर तौर पर अपने घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम की तुलना में कोविड-19 टीका कूटनीति को अधिक प्राथमिकता दे रहा है। चीन अपने देश में टीके लगाने से ज्यादा मात्रा में उनका निर्यात कर रहा है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गयी है।

हांगकांग स्थित समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार चीन ने सोमवार तक कम से कम 4.6 करोड़ तैयार टीकों या उसकी सामग्री दुनिया भर में भेजी है। इसके अलावा अभी और लाखों खुराकें भेजी जानी हैं।

इसके विपरीत, देश के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा कि चीन में नौ फरवरी तक टीकों की 4.05 करोड़ खुराकें दी गई थीं जबकि अमेरिका में पांच करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

चीन ने कुछ दिनों के अंदर ही कोविड-19 को लेकर लाखों जांच करायी थी लेकिन वह जनवरी के शुरू में घोषित लक्ष्य को पूरा करने में नाकाम रहा है।

समाचार पत्र के अनुसार चीन ने अपने नववर्ष से पहले पांच करोड़ लोगों को टीके लगाने की बात की थी।

चीनी नव वर्ष और वसंत महोत्सव मनाने के लिए चीन आधिकारिक रूप से 11 से 18 फरवरी तक बंद है।

रिपोर्ट के अनुसार चीन के घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम में कई चुनौतियों हैं जिनमें टीके को लेकर लोगों की झिझक, सीमित आपूर्ति और चीन निर्मित टीकों की कम प्रभावशीलता शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल