लाइव न्यूज़ :

अदालत के आदेश पर पाकिस्तान की कैबिनेट ने इमरान खान के सहयोगी को पीटीवी अध्यक्ष पद से हटाया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:25 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 16 जनवरी पाकिस्तान की कैबिनेट ने उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रधानमंत्री इमरान खान के निकट सहयोगी नईम बुखारी को सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। मीडिया की कई खबरों में बताया गया कि उच्च न्यायालय ने उन्हें चैनल के प्रमुख के तौर पर काम करने से रोक दिया जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

उच्चतम न्यायालय के वकील, नेता और पूर्व टीवी प्रस्तोता बुखारी को पिछले वर्ष नवंबर में सरकारी चैनल का प्रमुख नियुक्त किया गया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री खान का करीबी होने का फायदा मिलने को लेकर उनकी आलोचना हुई थी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी नियुक्ति को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को बुखारी को पीटीवी के अध्यक्ष पद पर काम करने से रोक दिया और इसे 2018 में इसी तरह के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन बताया।

न्यायमूर्ति मीनल्लाह ने टिप्पणी की कि कैबिनेट ने 65 वर्षीय बुखारी की आयु सीमा में ढील देने पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया।

‘डॉन न्यूज’ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी के हवाले से खबर दी कि कैबिनेट ने एक सर्कुलर जारी कर बुखारी और पीटीवी के दो अन्य निदेशकों को उनके पदों से हटा दिया क्योंकि उनकी उम्र 65 वर्ष से ज्यादा है।

‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि कैबिनेट ने आमेर मंजूर को पीटीवी के प्रबंध निदेशक पद से भी हटा दिया। मंजूर को एक जनवरी को पद से हटाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना