लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में जारी हिंसा और लूटपाट 'तख्तापलट के प्रयास की निशानी' : नील गोपाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:18 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 15 जुलाई दक्षिण अफ्रीका में संपत्ति मालिकों के शीर्ष निकाय (एसएपीओए) के प्रमुख नील गोपाल ने देश में जारी लूटपाट और आगजनी की घटनाओं को 'तख्तापलट के प्रयास की निशानी ' बताते हुए बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मौजूदा हालात से निपटने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की।

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के मामले में 15 माह की सजा की शुरुआत के बाद देश में एक सप्ताह से जारी दंगों और हिंसा में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस हिंसा में कई कारखानों और महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्गों को भी नुकसान पहुंचा है।

ये प्रदर्शन 79 वर्षीय जुमा को जेल से रिहा करने की मांग के साथ शुरू हुए थे, लेकिन अब ये भारी लूटपाट और संपत्ति की तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटनाओं में तब्दील हो गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सेना और पुलिस को तैनात कर दिया है, लेकिन कई इलाकों में दंगाइयों की तादाद सुरक्षाकर्मियों पर भारी पड़ रही है।

एसएपीओए के प्रमुख नील गोपाल ने समाचार वेबसाइट मनीवेब से कहा, ' लोग मोबाइल फोन टावरों को नष्ट कर रहे हैं, जलाशयों को तबाह कर रहे हैं और देश में अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर रहे हैं, ये सब तख्तापलट के प्रयासों की निशानी हैं। हमें स्थिति से निपटने के लिए पिछले वर्ष की तरह पांचवें चरण के कोविड-19 संबंधी संपूर्ण लॉकडाउन को लागू कर देना चाहिए। उस समय अपराध की दर शून्य थी।'

एसएपीओए वाणिज्यिक संपत्ति क्षेत्र के भीतर 800 से अधिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें देश की 90 प्रतिशत वाणिज्यिक अचल संपत्ति एसोसिएशन के सदस्यों के स्वामित्व में है।

एसएपीओए के मुताबिक अब तक 800 से अधिक दुकानों को लूटा जा चुका है जबकि करीब 100 शॉपिंग मॉल को जला दिया गया है अथवा भारी क्षति पहुंचाई गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल