लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के प्रतिदिन औसतन 265,000 से अधिक मामले

By भाषा | Updated: December 30, 2021 08:59 IST

Open in App

शिकागो (अमेरिका), 30 दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और प्रतिदिन औसतन 265,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यह वृद्धि वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण हो रही है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े के अनुसार पिछले दो सप्ताह में दौनिक मामलों में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है।

वायरस के तेजी से फैलने वाले नए स्वरूप ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पानी फेर दिया है जिसके कारण लोगों को जश्न की अपनी योजनाएं टालनी पड़ी और वे घरों में रहने के लिए मजबूर हैं, जबकि कुछ सप्ताह पहले तक ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अमेरिकी सामान्य दिनों की तरह इन छुट्टियों के मौसम का आनंद लेने वाले हैं। कर्मचारियों की कमी के बीच वायरस के संक्रमण के कारण हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने बुधवार को कहा कि टीकाकरण करा चुके लोगों को परिवार और दोस्तों के बीच छोटे घरेलू समारोहों को रद्द करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस के अनुसार दुनिया भर में विशेष रूप से यूरोप में तस्वीर कहीं और गंभीर है। उन्होंने कहा कि डेल्टा स्वरूप के साथ अब ओमीक्रोन के कारण वह मामलों की ‘‘सुनामी’’ को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह थके हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव डालेगा।’’

अमेरिका में कोविड-19 से मौत के मामले पिछले दो हफ्तों में औसतन 1,200 प्रतिदिन से बढ़कर लगभग 1,500 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना