लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन प्रतिबंधों में राहत देने की न्यूजीलैंड की योजना को प्रभावित नहीं करेगा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:53 IST

Open in App

वेलिंगटन, 29 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन ऑकलैंड में प्रतिबंधों में ढील देने और वैश्विक महामारी प्रतिक्रिया के नये, ज्यादा खुले चरण की तरफ बढ़ने की न्यूजीलैंड की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने सोमवार को यह बात कही।

ऑकलैंड में बार, रेस्तरां और जिम बृहस्पतिवार से फिर से खुल सकते हैं और इसके साथ ही अगस्त में शुरू हुआ कोरोना वायरस लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा।

देश भर में, एक नई "ट्रैफिक लाइट" प्रणाली लॉकडाउन को समाप्त कर देगी, लेकिन लोगों को बाल कटवाने से लेकर संगीत कार्यक्रम देखने तक किसी भी चीज़ में भागीदारी की गारंटी के लिए पूरी तरह से टीकाकरण की आवश्यकता होगी।

न्यूजीलैंड ने रविवार को ओमीक्रोन खतरे के मद्देनजर नौ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया। आर्डर्न ने कहा कि वह किसी और तरह के प्रतिबंध का अनुमान नहीं कर रही हैं।

उसने कहा कि जैसे-जैसे नए स्वरूप का अधिक अध्ययन किया जाएगा, न्यूजीलैंड संपर्क का पता लगाने, जिन लोगों से संक्रमण फैलने का डर है उन्हें अलग करने और कुछ स्थानों पर मास्क के उपयोग की आवश्यकता जैसी मूलभूत चीजें करना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना