लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन वायरस स्वरूप : श्रीलंका ने छह अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:41 IST

Open in App

कोलंबो, 27 नवंबर श्रीलंका रविवार से छह दक्षिण अफ्रीकी देशों के अधिकतर यात्रियों को अपनी सीमा में प्रवेश देने पर रोक लगाएगा। यहां की सरकार ने यह कदम दक्षिण अफ्रीका में इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 वायरस के अपेक्षाकृत अधिक घातक स्वरूप ओमीक्रोन की पहचान होने के मद्देनजर उठाया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, ‘‘ रविवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्स्वाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो और इस्वातिनी से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से पृथकवास में रहने की आवश्यकता होगी।’’

परिपत्र में कहा गया, ‘‘कोविड-19 के नया स्वरूप ‘नू’ की पहचान दक्षिण अफ्रीका में की गई है और जो लोग दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, जिम्बाब्वे और इस्वातिनी (स्वाजीलैंड) से आएंगे या गत 14 दिनों में वहां पर निवास किया है उन्हें श्रीलंका आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

आदेश में कहा गया कि सप्ताहांत में इन छह अफ्रीकी देशों से आने वाले 12 साल से अधिक उम्र के यात्रियों को भी आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना पड़ेगा, भले ही उनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।

गौरतलब है कि कोविड-19 वायरस के बी.1.1.529 स्वरूप की पहचान इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को इस स्वरूप को ‘चिंता उत्पन्न करने वाले स्वरूप’ की श्रेणी में डाला। विश्व निकाय ने वायरस के इस स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है।

इस वायरस की सबसे पहले जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिली। इससे संक्रमण के मामले बोत्स्वाना, बेलजियम, हांगकांग और इजराइल में भी मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें