लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन स्वरूप: यूरोप में यात्रा प्रतिबंधों से पर्यटन उद्योग प्रभावित

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:30 IST

Open in App

लंदन, 17 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लगाये गये यात्रा प्रतिबंध यूरोप में छुट्टियों के इस महत्वपूर्ण मौसम में पर्यटन उद्योगों को प्रभावित कर रहे हैं।

नियम कड़े होने की वजह से लोग अपनी यात्रा को फिर से व्यवस्थित या रद्द कर रहे हैं। यूरोस्टार, जो इंग्लिश चैनल में ट्रेनों का संचालन करता है, ने ब्रिटेन से आने और जाने के लिए नए यात्रा प्रतिबंध लागू होने से पहले शुक्रवार को फ्रांस के लिए टिकटों की बिक्री की।

नए स्वरूप के बारे में बहुत कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है, हालांकि साक्ष्य इंगित करते हैं कि यह अधिक आसानी से फैलता है।

मिशिगन विश्वविद्यालय में स्नातक की छात्रा 29 वर्षीय अमांडा व्हीलॉक ने अपने साथी के साथ फ्रांस की यात्रा रद्द कर दी क्योंकि वहां मामले बढ़ गए है।

व्हीलॉक को डर था कि वह अपनी यात्रा का अधिकांश समय संक्रमित होने से बचने की कोशिश में बिता देगी और इस प्रकार वह फ्रांस में होने का पूरा फायदा नहीं उठा पायेगी।

ब्रिटेन में वर्तमान में मामले तेजी से बढ़ रहे है, जो पब और रेस्तरां के लिए एक झटका है, जिन्होंने क्रिसमस के लिए पार्टियों को बड़े पैमाने पर रद्द होते हुए देखा है।

ब्रिटेन के ट्रेजरी प्रमुख ऋषि सनक ने बृहस्पतिवार को आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और उनकी चिंताओं को सुना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला