लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन ने महामारी पर वैश्विक संधि की आवश्यकता को दर्शाया: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:15 IST

Open in App

जिनेवा, 29 नवंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भविष्य की महामारियों की रोकथाम और इसके खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर सोमवार को जोर दिया।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहनोम गेब्रेयसस ने कहा कि इस बारे में कई तरह की अनिश्चितता बनी हुई है कि बेहद तेजी से उत्परिवर्तन से गुजर रहा ओमीक्रोन स्वरूप कितना संक्रामक और गंभीर हो सकता है।

टेड्रोस विश्व स्वास्थ्य सभा में संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के सदस्य राष्ट्रों के ऑनलाइन विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक का उद्देश्य भविष्य की महामारियों की रोकथाम और इससे निपटने की दिशा में एक वैश्विक कार्य योजना तैयार करना है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौते का आह्वान करते हुए कहा, ''वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप इस बात को रेखांकित करता है कि हमारी स्थिति कितनी जोखिम भरी और अनिश्चित है। वास्तव में, ओमीक्रोन दर्शाता है कि क्यों दुनिया को महामारी पर एक नए समझौते की आवश्यकता है।''

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना -जहां नए स्वरूप का पता चला था- की उनके काम के लिए प्रशंसा की जानी चाहिए, ना कि उन्हें इसके लिए ''दंडित'' किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते