लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: सिंगापुर में हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपाये कड़े किये गए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:52 IST

Open in App

सिंगापुर, 22 दिसंबर विदेशों में ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से प्रसार के बीच सिंगापुर ने यहां चांगी हवाई अड्डे पर आ रहे यात्रियों के सम्पर्क में आने वाले हवाई अड्डे के सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिये हैं। यह जानकारी देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को दी।

सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) के अनुसार, हवाई अड्डे के कर्मचारी जो यात्रियों के सम्पर्क में आते हैं, यहां तक ​​कि टैक्सी स्टैंड जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में भी, उन्हें एन 95 मास्क और फेस शील्ड सहित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने कहा, ‘‘कई देशों या क्षेत्रों में इस स्वरूप के तेजी से फैलने के कारण हम ओमीक्रोन के बारे में अधिक सतर्कता बरत रहे हैं। इस प्रकार, यात्रियों के लिए हमारी बढ़ायी गई जांच के चलते हमें ओमीक्रोन के 65 मामलों का पता लगाने में मदद मिली है।’’

चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने एमओएच के हवाले से कहा कि इस कदम से बाहर से आने वाले ओमीक्रोन संक्रमित व्यक्तियों से सिंगापुर के जोखिम को सीमित करने में मदद मिलेगी।

प्राधिकारियों ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मी भी सख्त जांच व्यवस्था के अधीन होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें वर्तमान सात-दिवसीय एंटीजन रैपिड टेस्ट (एआरटी) आरआरटी ​​​​चक्र के बजाय सात-दिवसीय पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) रोस्टेड रूटीन टेस्टिंग (आरआरटी) पर रखा जाएगा।

सिंगापुर के विमानों के चालक दल के सदस्यों को सात-दिवसीय पीसीआर आरआरटी व्यवस्था ​​से गुजरना होगा, जबकि चक्र के तीसरे दिन नियोक्ता-पर्यवेक्षित एआरटी भी की जाएगी।

इस बीच, सिंगापुर में मंगलवार दोपहर तक कोविड​​​​-19 के 280 नये मामले सामने आये और दो मरीजों की मौत हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब