लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन ने छुट्टियों में यात्रा की योजनाओं पर फेरा पानी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 09:26 IST

Open in App

नेवार्क (अमेरिका), 27 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन ने हजारों-लाखों लोगों की छुट्टियों के मौसम में यात्रा की योजनाओं पर पानी फेर दिया है लेकिन इस दौरान की जाने वाली खरीदारी को लेकर यह किसी के उत्साह को कम नहीं कर सका है।

एयरलाइन कंपनियों ने रविवार को कोविड-19 के कारण कर्मचारियों के अभाव का हवाला देते हुए सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी थी जब क्रिसमस के बाद भी यात्रा संकट जारी रहा और इस बात के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं कि सामान्य यात्रा कार्यक्रम दोबारा कब बहाल होंगे।

लेकिन इन सबके बीच खर्च को मापने वाली एक संस्था के मुताबिक, खरीदारों ने ओमीक्रोन के खतरे को दरकिनार कर दिया और छुट्टियों के मौसम में होने वाली बिक्री पिछले 17 वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ी देखी गई।

ओमीक्रोन पिछले साल कोरोना वायरस के कारण आई मंदी से मजबूत तरीके से अर्थव्यवस्था के उबरने की उपलब्धि को अप्रत्याशित रूप से प्रभावित कर सकता है, यात्राएं बाधित करने के अलावा कुछ उपभोक्ताओं को बाहर निकलकर दुकानों, रेस्त्राओं और बार जाने से रोक सकता है। वायरस के इस स्वरूप के कारण कारखानों और बंदरगाहों को बंद करने की मजबूरी के चलते पहले से ही तेजी से बढ़ रही महंगाई की मार और बढ़ सकती है।

वित्तीय कंपनियों के एक व्यापार समूह ‘इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस’ के मुख्य अर्थशास्त्री रॉबिन ब्रूक्स ने कहा, "अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने में एक बार फिर देरी होगी।" लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कितनी देर तक और कितना ज्यादा इसका प्रभाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल