लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में ओमीक्रोन का प्रकोप, एक दिन में सबसे अधिक मामलों का टूटा रिकार्ड

By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:59 IST

Open in App

सिडनी, 31 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से एक बार फिर संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। देश में कुछ दिन पहले 24 घंटे में आने वाले मामलों की संख्या पहली बार 10 हजार के पार गई थी लेकिन शुक्रवार को यह संख्या उस रिकॉर्ड को भी तोड़कर 32 हजार से अधिक तक पहुंच गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह अपेक्षाकृत अधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप और सिडनी और अन्य इलाकों में पांबदियों में दी गई ढील है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 15 हजार से अधिक मामले सिडनी में आए हैं जबकि पांच हजार मामले न्यू साउथ वेल्स राज्य के अन्य हिस्सों में आए हैं। विक्टोरिया राज्य में करीब छह हजार मामले आए हैं जहां पर देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मेलबर्न है।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि की वजह से अस्पताल भर्ती होने वालों और मरने वालों की भी संख्या बढ़ रही है । हालांकि यह स्थिति महामारी की पिछली लहर के स्तर पर नहीं पहुंची है। इसलिए सिडनी के मशहूर हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस सहित कई शहरों में नववर्ष की शुरुआत आतिशबाजी से करने की योजना पूर्ववत है।

बहरहाल, अधिकारियों का मानना है कि इन आयोजनों में महामारी पूर्व के मुकाबले कम भीड़ जुटेगी। महामारी से पूर्व सिडनी में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ नववर्ष मनाने के लिए जुटती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला