लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के कारण टीकों की फिर से जमाखोरी हो सकती है :टीका गठजोड़ प्रमुख

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:47 IST

Open in App

शवन्न दे बोगिस(स्विटजरलैंड),15 दिसंबर (एपी) विकासशील देशों को कोविड-19 टीका मिलने पर जोर देने वाले संयुक्त राष्ट्र समर्थित टीका गठजोड़ ‘गावी’ के प्रमुख ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में शुरूआती संकेत देखे हैं कि अमीर देश कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर डर के चलते टीके दान करना रोक रहे हैं। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि टीकों की फिर से कोई भी जमाखोरी ‘‘असमानता 2.0’’की ओर ले जा सकती है।

गावी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सेथ बर्कले ने महामारी के खिलाफ करीब दो साल लंबी लड़ाई का जायजा लिया। दरअसल, गठजोड़ ने कोविड-19 टीकों के लिए अपना अद्यतन आपूर्ति अनुमान जारी किया है, जिसे इसने बार-बार घटाया है और उसे काफी हद तक ऐसा इसलिए करना पड़ा कि कुछ टीका निर्माता देशों ने टीकों निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिये तथा उसकी जमाखोरी की।

बर्कले ने जिनेवा से बाहर अपने गृह नगर में एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘(कोरोना वायरस का)ओमीक्रोन स्वरूप आने के साथ, हमने देखा है कि कई देशों में दहशत होने के चलते लोगों को बूस्टर खुराक लगाने पर जोर दिया जा रहा है।’’

उन्होंने अमीर देशों में न सिर्फ गंभीर संक्रमण के प्रति जोखिम का सामना कर रहे लोगों को, बल्कि आबादी के एक बड़े हिस्से को कोविड-19 टीके की अतिरिक्त खुराक लगाये जाने का जिक्र करते हुए यह कहा।

दुनिया भर में टीकों की करीब 10 अरब खुराक का बहुत बड़ा हिस्सा अमीर देशों में गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम ने महज 70 करोड़ खुराक का वितरण किया है।

बर्कले ने कहा, ‘‘हम अब यह भी देख रहे हैं कि दानदाता देश अपनी खुराक तेजी से नहीं दान करना चाह रहे हैं क्योंकि उन्हें स्थिति को लेकर अनिश्चितता है।’’

उन्होंने कहा , ‘‘बेशक, हमारी दीर्घकालीन चिंता यह है कि यदि नये स्वरूप को लेकर टीकों की जरूरत पड़ी तो, 2.0 असमानता हो सकती है, जिसमें अमीर देश एक बार फिर उन टीकों की जमाखोरी करेंगे, जैसा कि हमनें महामारी की शुरूआत में देखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...