लाइव न्यूज़ :

मध्य जनवरी तक ओमीक्रोन के हावी होने की संभावना : ईयू अधिकारी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:04 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 दिसंबर (एपी) यूरोपीय आयोग (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने बुधवार को कहा कि ओमीक्रोन मध्य जनवरी तक 27 देशों के संघ क्षेत्र में हावी हो सकता है। यूरोपीय देशों में इस बात की चिंता है कि संक्रमण में नाटकीय बढ़ोतरी से त्योहारी मौसम इस वर्ष भी फीका पड़ सकता है।

ईयू की कार्यकारी शाखा की प्रमुख ने कहा कि यूरोपीय संघ ओमीक्रोन के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है और 66.6 फीसदी यूरोपीय आबादी को वायरस से लड़ने के लिए टीका लग चुका है।

वॉन डेर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईयू के पास बीमारी से लड़ने के लिए ‘‘ताकत’’ और ‘‘साधन’’ है। हालांकि उन्होंने दुख जताया कि ‘‘क्रिसमस पर एक बार फिर महामारी का असर’’ दिखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आपमें से कई की तरह मुझे दुख है कि एक बार फिर से क्रिसमस का त्योहार महामारी के कारण फीका रहेगा।’’

नए संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी होने से यूरोप में और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

इटली ने इस हफ्ते निर्णय किया था कि टीकाकरण कराए हुए जो लोग देश में आ रहे हैं उन्हें भी नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है जिससे इस बात की चिंता बढ़ गई कि ऐसे समय में जब यूरोपीय संघ के नागरिक अपने रिश्तेदारों एवं प्रियजनों से मुलाकात करने के लिए यात्रा करते हैं, वह सीमित हो जाएगा।

पुर्तगाल ने भी एक दिसंबर को इसी तरह के उपाय किए हैं जिसमें पुर्तगाल आने वाले सभी विमान यात्रियों के लिए आवश्यक रूप से निगेटिव जांच रिपोर्ट जरूरी है।

वॉन डेर ने कहा कि यूरोपीय संघ दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है और डेल्टा स्वरूप के साथ ही ओमीक्रोन के मामलों में हाल के हफ्ते में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक से पहले उन्होंने यूरोपीय सांसदों से कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि काफी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं, अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ रही है और दुर्भाग्य से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।’’

ब्रिटेन में ओमीक्रोन के मामले हर दो से तीन दिनों में दोगुना हो रहे हैं और वॉन डेर ने कहा कि लगता है कि नया स्वरूप भी यूरोपीय संघ में इसी दर से बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल