लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: जापान ने विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 10:37 IST

Open in App

तोक्यो, 29 नवंबर (एपी) जापान ने सोमवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर दुनियाभर से आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा।

देश के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कहा कि यह घोषणा मंगलवार से प्रभावी होगी।

इस घोषणा का अर्थ है कि जापान अपनी सीमा पर लोगों के आवागमन पर नियंत्रण को बहाल करेगा, जिसमें कम अवधि के लिए आने वाले कारोबारी यात्रियों, विदेशी छात्रों और कर्मियों के लिए इस महीने की शुरुआत में ढील दी गई थी।

जापान ने सप्ताहांत में दक्षिण अफ्रीका और आठ अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध कड़े कर दिये थे, जिसके तहत इन देशों के यात्रियों को सरकार द्वारा चिह्नित केंद्रों में 10 दिन पृथक-वास में रहना होगा।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर कई देशों ने सीमा पर प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक