लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पहला मामला पाया गया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 08:15 IST

Open in App

दुबई, दो दिसंबर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप का पहला मामला सामने आया है और यह फारस की खाड़ी क्षेत्र में ‘ओमीक्रोन’ के संक्रमण का पहला ज्ञात मामला है।

सऊदी अरब की सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने बताया कि देश में किसी ‘‘उत्तरी अफ्रीकी देश’’ से आया व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति और उसके संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी ‘डब्ल्यूएएम’ संवाद समिति ने किसी देश का नाम न लेते हुए बताया कि यूएई में किसी अरब देश के जरिए किसी अफ्रीकी देश से आई एक अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है।

ओमीक्रोन से संक्रमण के मामले 20 से अधिक देशों में पाए गए हैं। अभी इस बात का अध्ययन किया जा रहा है कि कोरोना वायरस का यह स्वरूप कितना खतरनाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला