लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अप्रैल के अंत तक ओमीक्रोन से 75,000 लोगों की भी मौत हो सकती है: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:45 IST

Open in App

लंदन, 13 दिसंबर ब्रिटेन में यदि अतिरिक्त नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए तो अगले साल अप्रैल तक कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से 25,000 से 75,000 लोगों की मौत हो सकती है। यह जानकारी मॉडलिंग पर आधारित एक अध्ययन में दी गयी है।

अध्ययन से पता चलता है कि ओमीक्रोन में इंग्लैंड में संक्रमण की लहर पैदा करने की क्षमता है। यह जनवरी 2021 के दौरान बड़े पैमाने पर हुए संक्रमण और अस्पताल में दाखिल कराने के मामलों की तुलना में उच्च स्तर तक पहुंच सकता है। इस अध्ययन की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा अभी बाकी है।

इस अध्ययन के लिए ‘लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन’ (एलएसएचटीएम) के अनुसंधानकर्ताओं ने ओमीक्रोन के एंटीबॉडी से संबंधित नवीनतम प्रयोगात्मक डेटा का इस्तेमाल किया है।

सबसे आशावादी परिदृश्य के तहत, संक्रमण की एक लहर की आशंका व्यक्त की गयी है, जिसके तहत प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का आंकडा 2,000 से अधिक पहुंच सकता है। इस परिदृश्य के तहत, यदि नियंत्रण के अतिरिक्त उपाय नहीं किया जाता तो एक दिसंबर, 2021 से 30 अप्रैल, 2022 के बीच अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 1,75,000 और काल-कवलित होने वालों की संख्या 24,700 तक पहुंच सकती है।

इस परिदृश्य में, 2022 की शुरुआत में इनडोर आतिथ्य पर प्रतिबंध, कुछ मनोरंजन स्थलों को बंद करने और लोगों के जमा होने की संख्या तय करने जैसे उपायों से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 53,000 की और मौतों की संख्या में 7,600 की कटौती हो सकती है।

एलएसएचटीएम की रोसन्ना बर्नार्ड ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन की विशेषताओं के बारे में बहुत अनिश्चितता है, और क्या इंग्लैंड में ओमीक्रोन उसी रास्ता को अख्तियार करेगा जैसा कि दक्षिण अफ्रीका में इसने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा