लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कई राज्यों में सामने आए ओमीक्रोन के मामले

By भाषा | Updated: December 3, 2021 09:49 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका इस सप्ताह के मध्य से पहले कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से अछूता था, लेकिन बृहस्पतिवार को कम से कम पांच राज्यों में वायरस के इस नए स्वरूप की पुष्टि हुई।

इससे एक बार फिर यह साबित हुआ है कि यह वायरस अपने स्वरूप में परिवर्तन कर तेजी और आसानी से दुनिया में फैल सकता है।

कैलिफ़ोर्निया में पहला ज्ञात मामला सामने आने के ठीक एक दिन बाद जांच से पता चला कि ओमीक्रोन ने न्यूयॉर्क शहर में कम से कम पांच लोगों को संक्रमित किया, साथ ही मिनेसोटा का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया, जिसने नवंबर के अंत में मैनहट्टन में एक सम्मेलन में भाग लिया था। अधिकारियों ने हाल में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर गई कोलोराडो की एक महिला के संक्रमित होने की सूचना दी।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि टीका नहीं लगवाने वाले हवाई के एक व्यक्ति में भी ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है, जो हाल में कहीं यात्रा पर नहीं गया था। विशेषज्ञ अभी इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि ओमीक्रोन कितना संक्रामक और खतरनाक है।

अमेरिकी राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, संक्रमितों में कुछ ऐसे लोग शामिल थे जो हाल में घर से दूर यात्रा पर नहीं गए थे, इसका मतलब है कि वायरस का यह स्वरूप पहले से ही अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल