लाइव न्यूज़ :

उमर अल अक्काद ने कनाडा का प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार जीता

By भाषा | Updated: November 9, 2021 13:00 IST

Open in App

टोरंटो, नौ नवंबर (एपी) एक बच्चे की नजरों से वैश्विक शरणार्थी संकट की कहानी बयां करने वाले मिस्री-कनाडाई लेखक एवं पत्रकार उमर अल अक्काद को कनाडा के सबसे प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार से नवाजा गया है।

अल अक्काद (39) ने अपनी किताब ‘‘व्हाट स्ट्रेंज पैराडाइज’’ के लिए सोमवार रात को स्कोटियाबैंक गिलर पुरस्कार जीता। ‘ग्लोब एंड मेल’ के पूर्व पत्रकार को सोमवार रात को टोरंटो में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण किया गया।

मैकक्लीलैंड एंड स्टीवर्ट द्वारा प्रकाशित ‘‘व्हाट स्ट्रेंज पैराडाइज’’ वैश्विक शरणार्थी संकट में फंसे दो बच्चों के बारे में एक उपन्यास है। यह कहानी जहाज दुर्घटना में एक अज्ञात द्वीप पर बचे एक सीरियाई लड़के आमिर और उसे बचाने वाली स्थानीय लड़की वाना के इर्द गिर्द घूमती है।

अल अक्काद 16 साल की उम्र में कनाडा आ गए थे और ओंटारिया में क्वींस विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने से पहले उन्होंने मांट्रियल में स्कूली शिक्षा पूरी की। वह करीब एक दशक से टोरंटों में रहते हैं।

उन्हें 2017 में आए उपन्यास ‘‘अमेरिकन वॉर’’ से पहचान मिली, जिसने पैसिफिक नॉर्थवेस्ट बुकसेलर्स एसोसिएशन का पुरस्कार जीता।

गिलर पुरस्कार को कनाडाई साहित्य में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। इसके विजेताओं में मार्गरेट एटवुड, मोरडेकई रिचलर और एलिस मुनरो शामिल हैं। कारोबारी जैक रोबिनोविच ने अपनी दिवंगत पत्नी एवं साहित्यिक पत्रकार डोरिस गिलर की याद में 1994 में इस पुरस्कार की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला