लाइव न्यूज़ :

विपक्षी गठबंधन का समर्थन करने के लिये ओली नीत सीपीएन-यूएमएल के 11 सांसद निष्कासित

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:52 IST

Open in App

काठमांडू, 24 मई नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूनिफाइड मार्कसिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली नीत सरकार गिराने की कोशिश में विपक्षी गठबंधन को समर्थन देने के लिये सोमवार को अपने 11 सांसदों को निष्कासित कर दिया।

सीपीएन-यूएमएल की स्थायी समिति ने सोमवार को यहां हुई एक बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्रियों माधव कुमार नेपाल तथा झालानाथ खनल समेत सांसदों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया।

ओली सरकार को गिराने के लिये विपक्षी दलों का साथ देने के आरोपी निष्कासित सांसद अब पार्टी के महासचिव भी नहीं रह जाएंगे।

इन सांसदों को सोमवार सुबह तक स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया था, जिसके पूरा होने के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

'द हिमालियन टाइम्स' की खबर के अनुसार सांसदों ने पार्टी के खिलाफ जाने और विपक्षी गठबंधन को समर्थन देने के फैसले पर समिति को स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया।

प्रधानमंत्री ओली द्वारा पेश किये गए निष्कासन प्रस्ताव को सत्तारूढ़ दल में टूट की आधिकारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

ओली ने नेपाल-खनल धड़े के 12 और नेताओं को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर विपक्षी गठबंधन को समर्थन देने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला