लाइव न्यूज़ :

नेपाल की सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल के धड़ों में बढ़ा टकराव, ओली ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:03 IST

Open in App

काठमांडू, 17 मार्च नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने सत्तारूढ़ दल सीपीएन-यूएमएल के दोनों धड़ों में गहराते विवाद के बीच बृहस्पतिवार को पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

मायरिपब्लिका अखबार ने पार्टी के मुख्य सचेतक बिशाल भट्टारई के हवाले से कहा कि संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी।

ओली पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

भट्टारई ने कहा, ‘‘उन सभी पार्टी नेताओं को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने चुनाव चिह्न ‘सूर्य’ पर चुनाव जीता है।’’

इस बैठक का आह्वान ऐसे समय किया गया है जब माधव कुमार नेपाल और झालानाथ खनाल के नेतृत्व वाला सीपीएन-यूएमएल का प्रतिद्वंद्वी धड़ा बुधवार से शुरू हुई पार्टी नेताओं और काडर की राष्ट्रीय बैठक के अपने निर्णय पर आगे बढ़ गया।

‘द हिमालयन टाइम्स’ ने कहा कि ओली के धड़े ने दो दिवसीय राष्ट्रीय काडर सभा आयोजित की है, जिसमें पार्टी की सभी शाखाओं के करीब 2,000 नेताओं और काडर के भाग लेने की संभावना है।

ओली के नेतृत्व वाले धड़े ने नेपाल-खनाल धड़े के बुधवार एवं बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री ने नेपाल और खनाल पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मैंने सुना है कि वे राष्ट्रीय काडर बैठक करने वाले हैं जहां वे एक रिपोर्ट भी पारित करेंगे। मैं पार्टी विरोधी गतिविधियां अब और सहन नहीं कर सकता।’’

‘मायरिपब्लिका’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सीपीएन-यूएमएल महासचिव ईश्वर पोखरल ने बयान जारी कर पार्टी नेताओं एवं सदस्यों से इस बैठक में भाग नहीं लेने को कहा है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है।

उन्होंने ‘‘अवैध’’ सभा में शामिल होने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

पार्टी के दोनों धड़ों के बीच टकराव उस समय बढ़ गया था, जब नेपाल-खनल धड़े ने ओली से 12 मार्च के उन फैसलों को वापस लेने की मांग की थी, जिनके कारण दोनों नेताओं के नजदीकी नेताओं को पार्टी की अहम जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला