लाइव न्यूज़ :

हैती में तेल टैंकर में विस्फोट, 50 से अधिक लोगों की मौत, दर्जनों घायल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:46 IST

Open in App

पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), 14 दिसंबर (एपी) हैती में एक तेल टैंकर में हुए विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार को कहा कि विस्फोट सोमवार देर रात कैप-हैतीयन शहर में हुआ। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से अत्यंत दुखी हैं।

हेनरी ने ट्वीट किया, ‘‘इस हादसे में मारे गए लोगों की याद में पूरे क्षेत्र में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा, जिससे पूरा हैती राष्ट्र शोक में है।’’

उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए फील्ड अस्पतालों की मदद ले रहा है।

विस्फोट के घंटों बाद भी दर्जनों शव सड़क पर पड़े थे। उनके आसपास कुछ लोग खड़े थे।

पुलिस की ओर से घटना का तत्काल कोई और विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

कैप-हैतीयन के डिप्टी मेयर पैट्रिक अल्मोनर ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में पास के लगभग 20 घर जल गए।

उन्होंने कहा कि मरने वालों की की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घरों में मरने वाले लोगों की अभी तक गिनती नहीं हुई है।

ले नोवेलिस्टे अखबार ने जानकारी दी कि हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में आवश्यक चीजों की भारी कमी है।

डॉक्टर कैलहिल ट्यूरेन ने अखबार से कहा, ‘‘हमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’’

कैप-हैतीयन में काम करने वाले सिविल इंजीनियर डेव लारोज़ ने बताया कि वह रात लगभग एक बजे गाड़ी चला रहे थे कि तभी उन्हें एम्बुलेंस वाहन आते दिखे और सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

लारोज़ ने कहा कि कुछ लोग घटना के बाद ट्रक से और सड़क से बाल्टियों में भरकर तेल अपने घर ले जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश जिस दौर से गुजर रहा है, वह अत्यंत दुखद है।’’

तेल टैंकर में विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब हैती को ईंधन की भारी कमी और इसके दामों में लगातार जारी वृद्धि जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

हैती के पूर्व प्रधानमंत्री क्लॉड जोसफ ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "मैं अत्यंत दुखी हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला