लाइव न्यूज़ :

ओआईसी का प्रतिनिधिमंडल एलओसी पहुंचा, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने हालात की जानकारी दी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 00:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 नवंबर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया, जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने एलओसी पर सुरक्षा की ताजा स्थिति की जानकारी दी।

भारत ने पूर्व में ओआईसी से देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणियों के लिए उसके मंच का निहित स्वार्थों द्वारा दुरुपयोग करने से रोकने के लिए कहा था। भारत ने पाकिस्तान से लगातार कहा है कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा ‘‘था, है और हमेशा रहेगा’’। उसने पाकिस्तान को सच्चाई स्वीकार करने और भारत रोधी दुष्प्रचार रोकने की भी सलाह दी।

यहां सेना ने एक बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल में ओआईसी के कश्मीर के विशेष दूत युसूफ अल्दोबे, ओआईसी के सहायक महासचिव तारिक अली बखीत और सऊदी अरब, मोरक्को, सूडान तथा मालदीव के वरिष्ठ राजनयिक शामिल थे और उन्हें एलओसी के चिरिकोट सेक्टर ले जाया गया।

उसने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को सैन्य अधिकारियों ने एलओसी पर ताजा सुरक्षा स्थिति पर जानकारी दी।

रविवार को पाकिस्तान पहुंचा ओआईसी का प्रतिनिधिमंडल एक हफ्ते की यात्रा पर आया है और वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद भी गया तथा नेताओं से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल