लाइव न्यूज़ :

ओहायो सदन ने ऐतिहासिक मतदान में एक सदस्य को किया निष्कासित

By भाषा | Updated: June 17, 2021 09:45 IST

Open in App

कोलंबस (अमेरिका), 17 जून (एपी) अमेरिका में ओहायो सदन के सदस्यों ने 150 वर्षों में पहली बार अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रिपब्लिकन सदस्य लैरी हाउसहोल्डर को निष्कासित कर दिया। सदन के पूर्व अध्यक्ष हाउसहोल्डर पर रिश्वत लेने के आरोप हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाले सदन में पेरी काउंटी के हाउसहोल्डर को हटाने के लिए बुधवार को 21 के मुकाबले 75 मत पड़े। इसके साथ ही सदन ने उस प्रस्ताव को पारित कर दिया जिसमें कहा गया है कि उन पर मुकदमा चलने के कारण वह इस पद के योग्य नहीं हैं। राज्य के संविधान में ‘‘अनुचित व्यवहार’’ के लिए बिना उसे परिभाषित करे निष्कासन की अनुमति है।

हाउसहोल्डर ने अंतिम क्षणों तक अपने बेगुनाह होने की बात दोहरायी और उम्मीद जतायी कि वह आरोपों से बरी हो जाएंगे। आरोप है कि उन्होंने दो परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कानून की मंजूरी दिलाने के वास्ते छह करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने की योजना बनायी। हाउसहोल्डर ने कहा, ‘‘मैंने न तो कभी रिश्वत ली और न ही रिश्वत लेने के लिए कोई योजना बनायी।’’

सदन में मतदान के बाद हाउसहोल्डर के चले जाने पर अध्यक्ष बॉब कप ने कार्यवाही कुछ समय के लिए रोक दी। हाउसहोल्डर ने कहा कि वह अपनी पत्नी को टमाटर, गोभी और भुट्टे उगाने में मदद करने के लिए दक्षिण ओहायो के अपने फार्म में लौट रहे हैं।

गौरतलब है कि हाउसहोल्डर और उनके चार साथियों को ‘परमाणु बेलआउट कानून’ से जुड़ी जांच के संबंध में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। अगर हाउसहोल्डर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 20 साल की कैद हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल