लाइव न्यूज़ :

इजराइल में उत्सव में भगदड़ से 45 लोगों के मारे जाने के बाद सवालों के घेरे में आए अधिकारी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 17:55 IST

Open in App

यरुशलम, दो मई (एपी) इजराइल में एक उत्सव में भगदड़ मचने से 45 अति रुढ़िवादी यहूदियों की मौत के बाद, सुरक्षा चूक को लेकर दी गयी चेतावनियों की अनदेखी करने के लिए रविवार को अधिकारी सवालों के घेरे में आ गए।

देश के सबसे व्यस्त पवित्र स्थलों में से एक माउंट मेरोन पर हुए हादसे से इजराइल के अति रुढ़िवादी अल्पसंख्यक समुदाय की भूमिका और उसके कुछ धार्मिक नेताओं के राज्य के प्राधिकार को स्वीकार करने से इनकार करने के मुद्दे पर बहस तेज हो गयी है।

भगदड़ के बाद सबसे आम शिकायत इस बात को लेकर आ रही है कि लाग बाओमर उत्सव की सुरक्षा के प्रबंधन का जिम्मा किसी भी प्राधिकरण के पास नहीं था।

विशेषज्ञ काफी समय से चेतावनी देते आ रहे थे कि यह धार्मिक स्थल छुट्टी के दिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संभालने के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त नहीं है और बुनियादी संरचना की मौजूदा हालत एक सुरक्षा खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें