लाइव न्यूज़ :

ताइवान की इमारत में आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं अधिकारी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:01 IST

Open in App

ताइपे, 15 अक्टूबर (एपी) ताइवान के अधिकारी बंदरगाह शहर काऊशुंग में 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार तड़के लगी इस आग में 46 लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हुए हैं।

यह इमारत एक वाणिज्यिक और आवासीय इमारत थी, जिसमें कई गरीब, वृद्ध और विकलांग लोग रहते थे। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी। इसके बाद इमारत की निचली मंजिलों से आग की लपटें निकलने लगीं।

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, पुलिस एक स्थानीय महिला से पूछताछ कर रही है, जिसने अपार्टमेंट के अंदर एक कूड़ेदान में कथित तौर पर एक जलती हुई अगरबत्ती (कॉइल) को फेंका था, जहां उसने गैस के छोटे डिब्बे भी रखे थे। लापरवाही से इमारत के बाहर एक सिगरेट फेंकने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ जारी है और बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण आग लगने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

काऊशुंग शहर के मेयर चेन ची-माई ने मामले पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि जांच में ‘‘ प्रशासनिक जिम्मेदारी’’ के मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे।

शहर के शवगृह के बाहर उन्होंने पत्रकारों से बात की, जहां मृतकों के लिए पारंपरिक बौद्ध और ताओवादी रस्मों का आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार को सुबह, जाली वाली तार की बाड़ से इमारत को घेर लिया गया और सामने की सड़क फिर से यातायात के लिए खोल दी गई। इमारत के गिरने का अभी कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है, हालांकि निचली मंजिलें पूरी तरह खाक हो चुकी हैं और धुएं से ऊपर की मंजिल के बाहरी हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह यानचेंग जिले की दशकों पुरानी इमारतों में से एक है, जो काऊशुंग का एक पुराना हिस्सा हैं। इमारत की निचली मंजिल पर दुकानें थी और ऊपर अपार्टमेंट थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला