लाइव न्यूज़ :

नैशविले विस्फोट के पीछे हमलावर के मकसद का पता लगा रहे हैं अधिकारी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 13:53 IST

Open in App

नैशविले (अमेरिका), 28 दिसंबर (एपी) नैशविले में क्रिसमस के दिन धमाका करने वाले हमलावर की पहचान उजागर करने के बाद अधिकारी अब इस हमले के पीछे उसके इरादों का पता लगाने में जुटे हैं।

अधिकारियों ने रविवार को नैशविले हमले के लिए जिम्मेदार शख्स की पहचान एंथनी क्विन वार्नर (63) के तौर पर की। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने विस्फोट क्यों किया। विस्फोट में हमलावर भी मारा गया।

मामले में जांच कर रहे एफबीआई के स्पेशल एजेंट डग कोर्नेस्की ने रविवार को कहा, ‘‘जांच में वक्त लगता है। इनके जवाब तुरंत नहीं मिल जाते हैं। हमारी टीम को जांच में थोड़ा और वक्त लगेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जांच अभी जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी हम सवालों का जवाब देने में सक्षम होंगे।’’

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई सुराग मिले हैं, लेकिन हमले के पीछे वार्नर के मकसद का पता लगाया जा रहा है।

टेनेसी जांच ब्यूरो के निदेशक डेविड रॉश ने रविवार को संवाददाताओं से कहा क्रिसमस से पहले वार्नर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में नहीं था।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हमले के पीछे संदिग्ध का मकसद क्या था और उसने उसी जगह को क्यों चुना। वार्नर ने क्रिसमस के दिन सुबह यह विस्फोट किया था जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था।

कानून लागू करने वाली एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि जांच में लगे अधिकारी वार्नर के डिजिटल फुटप्रिंट ले रहे हैं और उसके वित्तीय इतिहास को खंगाल रहे हैं।

कोर्नेस्की ने कहा कि अधिकारी सुरागों के आधार पर जांच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चले कि हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी।’’

प्राप्त सूचना के अनुसार वार्नर नैशविले में एक रियल इस्टेट कंपनी में कम्प्यूटर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था।

अधिकारी उसकी संपत्ति, निवास तथा पृष्ठभूमि का पता लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना