निहत्थे अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने वाला अधिकारी बर्खास्त, आरोप नहीं लगे

By भाषा | Updated: August 8, 2021 08:43 IST2021-08-08T08:43:25+5:302021-08-08T08:43:25+5:30

Officer who shot unarmed black man sacked, charges not filed | निहत्थे अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने वाला अधिकारी बर्खास्त, आरोप नहीं लगे

निहत्थे अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने वाला अधिकारी बर्खास्त, आरोप नहीं लगे

सेंट पॉल (अमेरिका), आठ अगस्त (एपी) अमेरिका के सेंट पॉल में एक पूर्व पुलिस अधिकारी को पिछले साल नवंबर से पुलिस की पकड़ में आने से बच रहे एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति को गोली मारने के मामले में पुलिस सेवा से हटा दिया गया है। हालांकि अधिकारी पर आरोप नहीं लगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अटॉर्नी जनरल कीथ एलिसन के कार्यालय ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारी एंथनी डीन ने बताया था कि जोसेफ जैवोंटे वाशिंगटन अधिकारियों, इलाके में अन्य लोगों को नुकसान पहुंचा सकता था या उनकी हत्या कर सकता था।

उन्होंने बताया कि वाशिंगटन अचानक एक डम्पर से कूदा और अधिकारियों की ओर दौड़ा। जब वाशिंगटन बाहर कूदा तो वह बंदूक देखकर चौंक गया। पुलिस के कुत्ते ने उस पर हमला किया जिसके बाद डीन ने उस पर गोली चलाई।

सेंट पॉल पुलिस के प्रमुख टॉड एक्सटेल ने तुरंत घटना का बॉडी कैमरा फुटेज जारी किया और बाद में डीन को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वाशिंगटन निर्वस्त्र था और उसके पास हथियार नहीं थे। उसे गोली नहीं मारनी चाहिए थी। वाशिंगटन की मां टोन्या कोमर ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात को नहीं समझ पाईं कि इस तथ्य से आरोप दाखिल क्यों नहीं हो पाए।

हालांकि, लेकविले के रहने वाले 31 वर्षीय वाशिंगटन पर आपराधिक यौन आचरण के तीन मामलों, अपहरण और लेकविले में एक कथित हमले के संबंध में आरोप हैं। आपराधिक शिकायत के अनुसार उसने सोशल मीडिया पर अपनी पूर्व प्रेमिका के यौन उत्पीड़न की घटना को लाइवस्ट्रीम किया था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

वाशिंगटन के वकील जोरिस्लाव लेडरमैन ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन के खिलाफ मामला लंबित होने के कारण वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Officer who shot unarmed black man sacked, charges not filed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे