अक्टूबर हिन्दू विरासत का महीना है, इस दौरान हिन्दू अपनी संस्कृति का उत्सव मनाते हैं : अमेरिकी सांसद

By भाषा | Published: October 13, 2021 10:34 PM2021-10-13T22:34:19+5:302021-10-13T22:34:19+5:30

October is Hindu heritage month, during which Hindus celebrate their culture: US lawmaker | अक्टूबर हिन्दू विरासत का महीना है, इस दौरान हिन्दू अपनी संस्कृति का उत्सव मनाते हैं : अमेरिकी सांसद

अक्टूबर हिन्दू विरासत का महीना है, इस दौरान हिन्दू अपनी संस्कृति का उत्सव मनाते हैं : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर अक्टूबर को हिन्दू विरासत महीना बताते हुए अमेरिका के एक सांसद ने बुधवार को कहा कि इस महीने में पूरे देश का हिन्दू समुदाय साथ आकर अपनी संस्कृति और विविधता भरी आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाता है।

सांसद डारिन लाहूद ने कहा कि हिन्दू विरासत महीना हिन्दुओं के आस्था का उत्सव मनाने का समय है जब इलिनोइस के 18वें कांग्रेसनल जिला सहित 32 राज्यों के 91 कांग्रेसनल जिलों में उत्सव का आयोजन होता है।

प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदय, आज मैं अक्टूबर के महीने को हिन्दू विरासत महिने के रूप में मनाना चाहूंगा। अक्टूबर का महीना ऐसा समय है जब देश भर का हिन्दू समुदाय साथ आता है और अपनी संस्कृति तथा विविधता भरे आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाता है।’’

सांसद ने कहा, ‘‘जीवंत हिन्दू-अमेरिकी समुदाय इससे कुछ अलग नहीं है और मुझे अपने क्षेत्र 18वें कांग्रेसनल जिले में उत्सव का समर्थन करने पर गर्व है।’’

पिछले सप्ताह एक अन्य सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी सदन में अक्टूबर को हिन्दू विरासत महीना कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: October is Hindu heritage month, during which Hindus celebrate their culture: US lawmaker

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे