लाइव न्यूज़ :

ओसीआई कार्ड धारकों को भारत यात्रा के लिए पुराना पासपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता नहीं

By भाषा | Updated: March 30, 2021 08:35 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 मार्च भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) का कार्ड रखने वाले भारतीय मूल या भारतीय समुदाय के लोगों को अब भारत जाने के लिए अपने पुराने पासपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता नहीं है।

भारतीय दूतावास ने केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए सोमवार को बताया कि ओसीआई कार्ड के साथ पुराने पासपोर्ट रखने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

इस घोषणा ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की एक बड़ी चिंता को दूर कर दिया है।

दूतावास ने कहा, ‘‘अब से, पुरानी पासपोर्ट संख्या वाले मौजूदा ओसीआई कार्ड के सहारे यात्रा करने वाले ओसीआई कार्ड धारक को पुराना पासपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन नया (मौजूदा) पासपोर्ट साथ रखना अनिवार्य होगा।’’

दूतावास ने बताया कि भारत सरकार ने 20 साल से कम और 50 साल से अधिक की आयु वाले कार्डधारकों के लिए ओसीआई कार्ड पुन: जारी करने की समय सीमा और बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 करने का फैसला किया है।

वर्ष 2005 से लागू ओसीआई के दिशानिर्देशानुसार, 20 साल से कम और 50 साल से अधिक आयु के कार्डधारकों को हर बार नया पासपोर्ट बनवाने पर अपना कार्ड पुन: जारी कराना होता है। भारत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई है, लेकिन ओसीआई कार्डधारकों के लिए यात्रा के दौरान पुराने पासपोर्ट को साथ रखने की अनिवार्यता में छूट पहली बार दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब