लाइव न्यूज़ :

मानव इतिहास में दुनिया के महासागर 2019 में रहे सबसे गर्म, रिसर्च में ये बात आई सामने

By भाषा | Updated: January 14, 2020 18:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देमानव इतिहास में 2019 में दुनिया के महासागर, खासतौर पर सतह और 2000 मीटर की गहराई के बीच सबसे ज्यादा गर्म रहे। आखिरी पांच साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

एक अध्ययन के मुताबिक मानव इतिहास में 2019 में दुनिया के महासागर, खासतौर पर सतह और 2000 मीटर की गहराई के बीच सबसे ज्यादा गर्म रहे। ‘एडवांसेज इन एटमॉस्फीयरिक साइंसेज’ नाम के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह भी पाया गया कि वैश्विक महासागरीय तापमान के लिहाज से बीते दस साल सबसे गर्म रहे और आखिरी पांच साल में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, 2019 में महासागर का तापमान 1981-2010 के औसत तापमान से 0.075 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उन्होंने कहा कि इस तापमान तक पहुंचने के लिये महासागर को 228 सेक्सटीलियन जूल उष्मा की आवश्यता पड़ी होगी। एक सेक्सटीलियन वह संख्या है जिसमें एक के पीछे 21 शून्य (1000000000000000000000) होते हैं।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) के असोसिएट प्रोफेसर लीजिंग चेंग ने कहा, “बीते 25 वर्षों में हमने दुनिया के महासागरों में उतनी उष्मा दी है जो हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम विस्फोट की 3.6 अरब गुना है।”

दुनिया भर के 11 संस्थानों के 14 वैज्ञानिकों के अंतरराष्ट्रीय दल ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को पलटने के लिये कार्रवाई करने की मांग की है। नए आंकड़ों से अनुसंधानकर्ताओं को 1950 के दशक से महासागरों के तापमानों की प्रवृत्ति के अध्ययन में मदद मिलती है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा