लाइव न्यूज़ :

सुधार के विरोधियों की आपत्तियां ‘लंबे समय से यथावत बनी हुई हैं’: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 10:46 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 17 नवंबर भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बढ़ते जटिल मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य करने में असमर्थ है क्योंकि इसमें समावेशी प्रतिनिधित्व का अभाव है तथा भू-राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव के बावजूद सुधार के विरोधियों की आपत्तियां ‘‘लंबे समय से यथावत बनी हुई हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आर. रवींद्र ने ‘सुरक्षा परिषद में न्यायसंगत प्रतिनिधित्व और सदस्यता में वृद्धि के प्रश्न’ पर महासभा के सत्र को संबोधित किया

रवींद्र ने कहा कि महासभा के एजेंडे में बदलाव की जरूरत के रेखांकित होने के बाद से पिछले चार दशकों में, ‘‘भले ही हमारे आसपास का भू-राजनीतिक परिदृश्य बदल गया हो, लेकिन सुधार के विरोधियों की आपत्तियां लंबे समय से वैसी ही बनी हुई हैं।’’

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘हमने इस साल की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में अपने नेताओं को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप उपयुक्त बनाने के लिए वैश्विक शासन संरचनाओं में सुधार की तात्कालिकता और महत्व पर प्रकाश डालते देखा।’’ उन्होंने आगाह किया कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की ओर से निष्क्रियता बिना किसी कीमत के नहीं है।

रवींद्र ने कहा कि सुरक्षा परिषद से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बढ़ते जटिल मुद्दों का समाधान करने का आह्वान किया जा रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र का यह शक्तिशाली अंग ‘‘खुद को प्रभावी ढंग से कार्य करने में असमर्थ पाता है, क्योंकि इसमें उन लोगों के समावेश की कमी है जिन्हें वहां प्रतिनिधित्व करना चाहिए और इसलिए वैधता और विश्वसनीयता की भी कमी है।’’

भारत का वर्तमान में 15-सदस्यीय सुरक्षा परिषद के एक अस्थायी सदस्य के रूप में दो साल का कार्यकाल चल रहा है। भारत सुरक्षा परिषद के तत्काल सुधार और विस्तार के प्रयासों में सबसे आगे रहा है। रवींद्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का सबसे शक्तिशाली अंग अपने वर्तमान स्वरूप में 21वीं सदी की समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करता।

रवींद्र ने सुरक्षा परिषद में सुधार के प्रश्न पर भारत की चिर परिचित और वास्तविक स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि परिषद की सदस्यता को स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसी स्थिति है जिस पर स्पष्ट रूप से अधिकतर सदस्य राष्ट्र समर्थन कर चुके है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद हैं। भारत ने उम्मीद जताई कि शाहिद की अध्यक्षता में कोई ठोस प्रगति देखने को मिलेगी। अंतरसरकारी वार्ता (आईजीएन) अपने 14वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रवींद्र ने खेद जताते हुए कहा कि आईजीएन मतभेदों को कम करने के किसी भी प्रयास के बिना, अब तक सिर्फ बार-बार बयान देने तक सीमित रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना