लाइव न्यूज़ :

ओबामा ने युवा कार्यकर्ताओं से जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की अपील की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:46 IST

Open in App

ग्लासगो, नौ नवंबर (एपी) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति एवं 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले बराक ओबामा ने हताश जलवायु कार्यकर्ताओं से अपनी लड़ाई जारी रखने की यहां अपील की।

ओबामा ने जलवायु के प्रति सजग युवाओं से यहां कहा, ‘‘कुछ नतीजों के चलते आंदोलन की सफलता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।’’ वह यहां ग्लासगो के स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी के छात्रों व अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में एक सांसद, एक फिल्मनिर्माता, कारोबारी और कार्यकर्ता समूहों के प्रमुख आदि शामिल थे।

राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के पांच साल बाद भी ओबामा (60) नरमपंथी युवाओं में अपना प्रभाव रखते हैं। ओबामा ने कहा, ‘‘सवाल यह है कि वे देश कहां हैं जो सचमुच में हमारी उम्मीदों पर खरा उतरे हैं?’’

उन्होंने राष्ट्रपति रहने के दौरान अमेरिका को नवीकरणीय ऊर्जा के पथ पर अग्रसर किया था, जबकि उनमें से कई कार्यक्रमों को डोनाल्ड ट्रंप ने वापस ले लिया।

वहीं, यूंगांडा की जलवायु कार्यकर्ता वेनेसा नकाते ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह उस वक्त 13 साल की थी जब ओबामा के नेतृत्व में अमेरिका और अन्य अमीर देशों ने गरीब देशों को ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से लड़ने के लिए 100 अरब डॉलर प्रति वर्ष देने का वादा किया था लेकिन उन राष्ट्रों ने वादा तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वह पूर्व राष्ट्रपति पर प्रहार नहीं कर रही है, लेकिन वह सच बोल रही है। धन मुहैया करने का वादा किया गया लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक